देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सखी सहेली देवली शाखा के द्वारा रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत पार्षद भीमराज जैन व भामाशाह नवल किशोर मंगल द्वारा रिबन कटवाकर किया गया। महिला सशक्तिकरण नीलम गुप्ता के तत्वाधान में प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालक ओर बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निधि गर्ग मोनिका सुराना नीतू मंगल उषा जिंदल ने बताया आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था। ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा समाज में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान निकला गया 8से 15 वाले बालिका ग्रुप में प्रथम पहल जैन, द्वितीय मनस्वी पारीक,तृतीय नित्या मेडतवाल रही बालक ग्रुप में प्रथम हिमांश मनचंदा,द्वितीय अजितेश ओर रेयांश रहे। 15 से 30 आयु ग्रुप में प्रथम समीक्षा शर्मा,द्वितीय आध्या जैन,तृतीय श्रृति अग्रवाल 30 से 45 आयु ग्रुप में प्रथम सुमन माहेश्वरी द्वितीय दीप शिखा,तृतीय स्वाति जिंदल रही 45 से ऊपर आयु वर्ग में सरोज सिंघल प्रथम रही ग्रुप द्वारा सभी को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा सभी प्रतिभागियों और उपस्थित दर्शकों ने आयोजन की सराहना की। ग्रुप सदस्य नीलम मनचंदा,इंदु मंगल, रेखा जिंदल, रिंकू मंगल,अनामिका, सरोज सिंघल,सुमन माहेश्वरी उपस्थित रही।






