देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति व पेंशनर्स समाज देवली द्वारा आज एक भव्य कार्यक्रम में शिक्षक दिवस पर आयोजित भूतपूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय पुरष्कार प्राप्त पारस कुमार जैन, राज्य स्तरीय पुरष्कार प्राप्त महावीर कुमार जैन, प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, भूतपूर्व स्काउट सचिव घीसालाल टेलर, गफूर खान, अशोक विजय, सुरेश पंचोली व राजेन्द्र कुमार शर्मा शामिल रहे।
अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि शिक्षक अपने दिए संस्कारों से राष्ट्र की नींव बनाता है राष्ट्र निर्माण में सहयोग देता है। गुरु गोविन्द दोनों खड़े काके लगू पाँव, बलिहारी गुरु आपकी ईश्वर दियो मिलाय। ऐसा है गुरु का स्थान। बिना गुरु जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। पारस कुमार जैन ने समिति को इस सम्मान हेतु धन्यवाद दिया।


