Deolikhabarexpress

देवली (टोंक) के लोकेश प्रजापति को रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंक जिले के देवली स्थित पटेल नगर निवासी लोकेश प्रजापति पुत्र कैलाश चंद्र प्रजापति, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एल.आई.सी. देवली ने रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। यह शोध उन्होंने भीलवाड़ा के संगम विश्वविद्यालय से पूरा किया। लोकेश प्रजापति का शोध विषय “ग्रीन सिंथेसिस ऑफ निकेल ऑक्साइड नैनोपार्टिकल्स एंड देयर एप्लीकेशन इन द रिमूवल ऑफ हैवी मेटल्स फ्रॉम वेस्टवॉटर जेनरेटेड इन द इंडस्ट्रियल एरिया ऑफ देवली, राजस्थान” रहा। उन्होंने हरित विधि से निकेल ऑक्साइड के नैनोकण तैयार कर देवली क्षेत्र के औद्योगिक अपशिष्ट जल से भारी धातुओं को हटाने की प्रभावी तकनीक विकसित की है। यह शोध पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। यह शोध कार्य संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पी. सेन के निर्देशन में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि लोकेश प्रजापति इससे पूर्व रसायन विज्ञान में एमएनआईटी जयपुर से एमएससी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें यह डिग्री महामहिम तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों प्रदान की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top