श्री अग्रसेन जयंति महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण के साथ हुआ समापन।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंति महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ । श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि सोमवार को स्थानीय श्री अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित कर 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंति महोत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात संस्था के संरक्षक बृजकिशोर गोयल , महावीर गोयल, एवं सत्यनारायण सिंहल ने श्री महाराजा अग्रसेन जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद राजस्थानी परम्परा के अनुसार सभी अतिथियों एवं निर्णायक गणों का संस्था के अध्यक्ष नौरतमल गोयल, उपाध्यक्ष गोरधन कंछल, मंत्री सुरेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने स्वागत सत्कार किया । इसके बाद समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी। इस दौरान एकल नृत्य, युगल नृत्य , सामूहिक नृत्य , विचित्र वेशभूषा , एवं नाटकों का मंचन किया गया जिसका देर रात तक समाजबंधुओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम में हाल ही नगरपालिका में समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों सौरभ जिंदल पुत्र स्व.श्री राजेश जिंदल एवं श्यामा गर्ग पत्नी मुकेश गर्ग का सम्मान भी किया गया । साथ ही समाज के विभिन्न छात्र छात्राओं, भामाशाहों एवं गणमान्य व्यक्तियों का विशिष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में 10 दिनों तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस दौरान नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रमोद मंगल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज बंधुओं का समापन के अवसर पर धन्यवाद प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में श्री अग्रवाल पंचायत संस्था, श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल, एवं श्री अग्रवाल महिला एवं बालिका मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्था संभाली एवं कार्यक्रम को सफल बनाया ।








