शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक कर्मकांड के अनुसार संपन्न, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।

* विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हुआ शिलान्यास ,भंडारे में हज़ारों श्रद्धालुओ ने पाई पंगत प्रसादी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर में कुचलवाड़ा रोड पर स्थित बनने जा रहे श्री सांवरिया सेठ मंदिर की शिलाओं का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास हुआ। मुख्य गर्भगृह शिला पूजन समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं 27 अन्य शिलाओं का भी पूजन किया गया। आयोजन से जुड़े के.पी.सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  शिलान्यास समारोह से पूर्व मुख्य यजमान रामसिंह शक्तावत द्वारा दशविधि स्नान, प्रायश्चित क्रियाकल्प और नित्य पूजन की प्रक्रियाएं संपन्न की गईं। ऐतिहासिक शिलान्यास श्री 1008 श्री श्री विज्ञान चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज व कुचलवाड़ा के ठाकुर भवानी सिंह शक्तावत के सानिध्य में संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक कर्मकांड के अनुसार आचार्य दुर्गा शंकर शास्त्री के नेतृत्व में विद्वान पंडितो द्वारा संपन्न हुआ। यहाँ तीन गर्भग्रह के शिलान्यास में कुल 27 शिलाओं का पूजन हुआ। पूर्व में निर्धारित श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण समिति के द्वारा निर्धारित मुख्य प्रधानशीला को 11 लाख 21 हजार रुपए में ठाकुर राम सिंह शक्तावत द्वारा बोली लगाकर शिला का पूजन कर उसके पुण्यार्जक बने वही दो गर्भ ग्रह के प्रधानशिलाओं की बोली 551000 थी जिसमें पहले बोली मान सिंह मीणा और दूसरी बोली राजकुमार मीणा द्वारा लगाई गई। उसके अलावा जो 24 शिला थी उनकी बोली 151000 निर्धारित की गई थी। जिनकी विभिन्न 24 सदस्यों ने बोली लगाई 151000 की बोली लगाने वालों में केपी सिंह नरूका, गजेंद्र जिंदल,  प्रदीप सिंह शक्तावत,लक्ष्मण सिंह शक्तावत,  भगवान शर्मा, जितेंद्र सिंह हाडा, मनीष गर्ग, धर्मेंद्र  मेवाड़ा,मनीष पाराशर,पंकज जैन,सत्यनारायण  सेन,सुरेंद्र नरूका,गणराजसोलंकी,अभय सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, रतनलाल उपाध्याय, ब्रजमोहन पांचाल,बद्री लाल पांचाल, सांवरा खींची, विकास सुवालका, ओम प्रकाश, प्रजापत नंदराम, अजय जांगिड़ शामिल रहे। इसके अलावा  समाजसेवी नवल मंगल और दिनेश राणावत द्वारा शिलाओं की राशि जमा कराई गई थी पर पारिवारिक कारणो की वजह से वह इसमें सम्मिलित ना हो पाए। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें शहर व आसपास के गावो से पहुँचे हज़ारों श्रद्धालुओ ने पंगत प्रसादी प्राप्त की। भंडारे की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए आशीष पंचोली, प्रमोद मंगल,चेतन वैष्णव,संपत सुवालका,अमित गौतम
नेमीचंद साहू, राकेश ओसवाल,  सजग खंडेलवाल, दिनेश जैन, दीपक गर्ग, छोटू मंगल, भगवान पाठक और पंकज जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई साथ ही बालाजी सेवा मंडल के सभी सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *