Deolikhabarexpress

टीएलएम निर्माण एवं प्रभावी उपयोग से संबंधित पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण एवं प्रभावी उपयोग से संबंधित पांच दिवसीय कार्यशाला का आज चतुर्थ दिवस था। आज सर्वप्रथम अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


यह कार्यशाला 10 जून से नियमित आयोजित की जा रही है इसमें गणित एवं हिंदी विषय की शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण एवं प्रभावी उपयोग से संबंधित विचार-विमर्श किया जाता है। साथ ही शिक्षा से संबंधित आलेखों का अध्ययन करके चर्चा करते हुए साझा समझ बनाने का कार्य किया जाता है। कार्यशाला में इकाई दहाई से आगे, गीत-कविता की जरूरत और काम के तरीके, बालोतरा के बैल और उनके गले की मोती माला आलेखों को पढ़कर चर्चा करके साझा समझ बनाई गई। बिंदियों का खेल, चित्तपट्ट खेल, सांप सीढ़ी, स्थानीय मान पट्टी, जोड़ चकरी, संख्याओं की खिड़की, कहानी एवं कविता की पट्टियां, शब्द एवं वाक्य निर्माण वर्ग पहेली आदि टीएलएम का निर्माण करके उनके उपयोग का डेमो देते हुए समझ बनाई गई।

कार्यशाला में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य राजेश, विवेक अनिल तथा शिक्षक द्वारका प्रसाद मेघवंशी, शिशुपाल चौधरी, भंवर वैष्णव, धर्मराज, राजेश शर्मा, धनराज, गौतम शर्मा, रामलाल जाट ने अवकाशों के दौरान भी इस कार्यशाला में स्वेच्छा से सहभागिता की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top