देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हाल ही में भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष
चंद्रवीर सिंह चौहान द्वारा की गई है। जिसमे देवली निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह राणावत को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं कार्यकारिणी में पूर्व प्रधान शीला राजकुमार मीणा को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। ये जिम्मेदारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।




