राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 29 को टोडारायसिंह में ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा शहर मंडल देवली की बैठक मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए महामंत्री प्रमोद मंगल ने बताया कि राजस्थान सरकार मे कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जी के आग्रह पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 29 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ऐतिहासिक नगरी टोडारायसिंह में एक घंटे में 60000 पौधों का पौधारोपण करेंगे।

इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जनसभा में शामिल होने का आग्रह किया गया और सभा में जाने के लिए वाहन व्यवस्था, जन संपर्क करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष अनिल जांगिड़,दिनेश जैन,आशीष पंचोली, रवि बलसोरा, मंडल प्रतिनिधि राकेश ओसवाल, शहर मंत्री राजकुमारी सेन, मीडिया प्रभारी शिवजी धाकड़, प्रवक्ता बसराम चौधरी , प्रकाश चंदेल, सतीश चौधरी, राजेश मल्होत्रा, नीरज जैन, शादाब रिजवी, गौरव बैरवा, भरत वाल्मीकि, नवरंग वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *