Deolikhabarexpress

अनन्त चतुदर्शी का कलशाभिषेक कार्यक्रम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दशलक्षण महापर्व के दसवे दिन (अनन्त चतुदर्शी) पर श्रमण मुनि 108 श्री प्रणीत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री विधेय सागर जी महाराज के सानिध्य में दिनांक 06 सितम्बर, शनिवार को श्री 1008 चंद्रप्रभु मन्दिर से दोपहर 2.30 बजे जुलूस प्रारम्भ होकर सभी जिनालयों से होते हुए वापस चंद्रप्रभु मन्दिर पहुंचेगा।

कलशाभिषेक कार्यक्रम निम्न प्रकार होगा -श्री आदिनाथ मन्दिर, ज्योति कॉलोनी सांय 3.30 बजे, श्री पार्श्वनाथ मन्दिर पटेल नगर -सांय 3.45 बजे, श्री शान्तिनाथ मन्दिर सांय 4 बजे, श्री महावीर मन्दिर सांय 4.15 बजे, श्री चंद्रप्रभु मन्दिर-महाराज श्री के प्रवचन 4.30 बजे एवं कलशाभिषेक सांय 5.15 बजे में होगा। समाज के सभी पुरुष सफेद वस्त्र, महिलाएँ केसरिया साडी में एवं श्रुत-शाला के बच्चे जैन ध्वज हाथ में थामे हुए जूलूस की शोभा बढायेंगे। जूलूस मे पांचों मन्दिर के ध्वज साथ चलेंगे । यह जानकारी चंद्रप्रभु जिनालय के व्यवस्थापक पंकज जैन सर्राफ ने दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top