|

भाजपा शहर मंडल देवली की वार्ड संख्या 32,33 की बैठक दौलता मोड पर हुई आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की वार्ड संख्या 32,33 की बैठक दौलता मोड पर बालाजी प्रांगण में की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने की। अंकित जैन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आज की बैठक कार्यकर्ताओं का आपस में परिचय हो भाजपा संगठन मजबूत हो कहा सरकार द्वारा वर्तमान में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे है और समस्याओं का समाधान भी जल्दी ही किया जा रहा है। इस असवर पर स्थानीय सार्वजनिक समस्याएं चिन्हित की गई।

इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम चंद शर्मा, शहर उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी, मंत्री नवनीत नागर, रणवीर चौहान, दुर्गा लाल पांचाल, दुर्गा लाल धाकड़ ने अपने विचार रखे और वार्ड में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया। बैठक का संचालन शिव धाकड़ ने किया। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रवि बलसोरा, कुणाल साहू, भानु ग्वाला, प्रकाश चंदेल,बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण धाकड़, दशरथ शर्मा, अजय पाल सिंह, मयंक शर्मा, बनवारी लाल धाकड़, ओम प्रकाश धाकड़, रामेश्वर शर्मा, अंकुर शर्मा, अशोक बैरवा, कमलेश जांगिड़, अनिल सेन, शिशुपाल नागर, मुकुट बिहारी धाकड़, आशा राम धाकड़, मनीष धाकड़, दामोदर नागर , संपत शास्त्री, रमेश माली, कैलाश शर्मा, रामलाल धाकड़, कैलाश धाकड़ , सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *