Deolikhabarexpress

महिलाओं बच्चों व बालिकाओं द्वारा किये मनमोहक गरबा ने मोहा मन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगरपालिका मण्डल देवली द्वारा आयोजित 11 दिवसीय डांडिया महोत्सव के दूसरे व तीसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में जनसेवा समिति व पेन्शनर समाज के नवल किशोर मंगल, राजेन्द्र जिन्दल, कन्हैयालाल लूनीवाल, श्याम पारीक मौजूद रहे। इनका स्वागत डांडिया महोत्सव समिति के सदस्यो ने माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

तीसरे दिन अग्रवाल समाज की महिला मण्डल, सखी सहली ग्रुप, इनरव्हील क्लब की सभी महिलाए रही। इसमें मोनिका सुराणा, मनाली गुप्ता, ज्योति जैन, मनीषा अग्रवाल, नीतू मंगल, जिया सुवालका, हंसा गोयल, सुरभी जैन रही। इन सभी महिलाओं का स्वागत जया एंकर द्वारा किया गया। इसके बाद सभी महिलाओं बच्चों व बालिकाओं द्वारा गरबा किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन विनोद धर्माणी ने किया समिति के सदस्यो में धवन सुवालका अनुज, उत्तम, पंकज जैन, जितेन्द्र, मुकेश मीणा मोजूद रहे। यह जानकारी डांडिया महोत्सव समिति से जुडे राहुल सुवालका ने दी।

इसी प्रकार उधर कुचलवाडा रोड पर पंचोली वाटिका मे हनुमान नवयुवक मंडल द्वारा भी डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें भी काफी महिलाएं व बच्चे एवं युवा पहुँचकर गरबा खेलने का आनंद ले रहे है। चेतन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मुख्य अतिथियों के तौर पर मंडल द्वारा देवली प्रेस क्लब के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने कार्यक्रम समाप्ति पर विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किए वही मंडल के सदस्यों ने सभी पत्रकार गणों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top