मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने महात्मा गांधी विद्यालय देवली का किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (नगर पालिका, वार्ड नं. 15, देवली) में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में कक्षा शिक्षण व्यवस्था, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब तथा विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। उनके साथ (ACBEO-II) चंद्रप्रकाश माहेश्वरी भी मौजूद रहे। ​निरीक्षण के पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शिक्षा अधिकारियों एवं एसडीएमसी (SDMC) सदस्यों जितेंद्र कुमार चौधरी व रमेश चंद्र गोयल द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। ​इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा सहित समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *