देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अगामी 17 दिसंबर 2025 बुधवार को स्थानीय तहसील भवन परिसर स्थित पेंशन भवन मे प्रात: 11.30 पर पेंशनर्स दिवस धूम धाम से मनाया जायेगा। जसमे नए पेंशनर सदस्यों का स्वागत कर 80 वर्ष से अधिक आयु वाले सदस्यों को सम्मानित कर उनके दीर्घ आयु एवं सुखद भविष्य की कामन की जाएगी। साथ ही पेंशनर्स की समस्याओ के निराकरण का प्रयास किया जायेगा। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 80 से अधिक आयु वाले पेंशनर से आग्रह है की वो 16 दिसंबर तक अपने पी पी ओ की प्रति पेंशनर्स समाज के किसी पदाधिकारी को उपलब्ध करवा दे ताकि उनका नाम सूची मे जोड़ा जा सके।




