देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रमदान किया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शंकर मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विद्यालय स्टाफ ओर छात्र छात्राओ ने श्रमदान किया विद्यालय प्रांगण, खेल मैदान ओर विद्यालय के बाहर साफ सफाई करके श्रमदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ पवन कुमार साहू, अनीता मीणा, जितेंद्र सिंह , बुद्धिप्रकाश मीणा, रवि गौतम, योगेश शर्मा सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र छात्राओ को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।



