जन सेवा समिति द्वारा स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को नेवर बाग बालाजी मंदिर में जन सेवा समिति द्वारा स्नेह मिलन (कूपन आधारित) का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने परिवार के संग इस में भाग लिया। समारोह में 1200 व्यक्तियों ने भोजन प्रसादी ली।
सर्वप्रथम खेल कूद का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के लिए जलेबी रेस, चम्मच रेस, महिलाओं व पुरुषों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। सभी विजेताओं को जन सेवा समिति द्वारा प्रायोजित पारितोषिक उपखंड अधिकारी देवली रुबीना अंसार द्वारा प्रदान किए गए। जन सेवा समिति अध्यक्ष नवल मंगल द्वारा लोकेश सेन, उनके छोटे भाई को साफा पहना कर उनकी धर्म पत्नी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। सभी विजेता पारितोषिक पा कर खुश थे।


तत्पश्चात् बालाजी के भोग लगा कर प्रसादी भोजन शुरू किया गया। सदस्यों ने भोजन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। कार्यक्रम स्थल पर टेबल, कुर्सियो, टेंट इत्यादि की व्यवस्था जन सेवा समिति सदस्य महेश दाधीच द्वारा करवायी गई। महेश दाधीच को भी सफ़ा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। अंत में सब से अधिक कूपन विक्रय व लकी कूपन के इनाम भी घोषित कर पुलिस उपाधीक्षक हेमराज द्वारा दिलाये गए।
कार्यक्रम बहुत मधुर व सुसंचालित रहा। इस में जन सेवा समिति के सभी सदस्यों में प्रमुख घीसा लाल टेलर, सत्य नारायण गोयल, भंवर लाल नायक, महावीर जैन, राजेन्द्र जिंदल, राजेन्द्र शर्मा सावर, श्याम लाल पारीक, प्रहलाद शर्मा, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, राजेंद्र शर्मा, ने अपनी सराहनीय सेवायें प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *