21,000 का सहयोग, प्रभात फेरी व बिंदोरी निकाली गई।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंक जिले के सतवाड़ा गांव में आयोजित होने वाले मीणा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस सिलसिले में मीणा छात्रावास एवं अध्ययन संस्थान, टोंक के अध्यक्ष श्री रामकरण मीणा के नेतृत्व में सामाजिक टीम ने सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर मीणा छात्रावास एवं अध्ययन संस्थान की ओर से सतवाड़ा मीणा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति को ₹21,000 की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के तहत झंडा स्थापना से पूर्व पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झंडा चढ़ाने की बोली पूर्व टोडारायसिंह प्रधान शीला मीणा और राजकुमार मीणा द्वारा 5 लाख 1 हजार रुपये की उच्चतम बोली के साथ ली गई। इस उपलब्धि पर दोनों का सम्मान करते हुए उन्हें घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में बिंदोरी निकाली गई। इसके बाद भेरूजी के स्थान पर विधिवत झंडा स्थापित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी बाबूलाल मीणा ने देते हुए बताया कि 1 मई 2026 को सतवाड़ा गांव में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर समाज के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। इस मौके पर मुकलेश मीणा (साखना), कन्हैया लाल मीणा (चौकी), भेरूलाल मीणा, ओम चंद्रप्रकाश मीणा सहित अनेक समाज बंधुओं ने भाग लेकर अतिथियों का जोरदार स्वागत और सम्मान किया।




