पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के पत्रिका और ऑलियॉ विमोचन का हुआ विमोचन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 6 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक होने वाले श्री मज्जिनेन्द्र चौबीसी एवं पंचबालयती जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के पत्रिका और ऑलियॉ विमोचन का आयोजन श्रमण मुनि 108 श्री प्रणीत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री विधेय सागर जी महाराज के सानिध्य में एवं श्री 1008 श्री चंद्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर के पण्डित अंकित शास्त्री के मंत्र व उच्चारण के द्वारा श्रीफल भेंट कर चढाई गई। पत्रिका के पुर्ष्याजक नेमीचन्द जैन-बीना जैन, प्रियांशी जैन, दिया जैन, आध्या जैन (मित्तल) बाजटा वाले देवली है। इसमें समाज के अध्यक्ष बंशीलाल जैन सर्राफ पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष विनोद जैन मोतीपुरा वाले मंत्री अनिल बाजटा कोषाध्यक्ष उत्तम कालेडा व पंचकल्याणक समिति के हरमुखराय,बृजमोहन सर्राफ,शोभागमल जैन चौसला वाले, पदम टोरडी वाले, नोरत जैन, उत्तम धुंधरी वाले, दिनेश है, नीरज जैन, लक्की सर्राफ, महावीर बैंक वाले, रमेश गोयल, विजय कालेडा वाले एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी पंचकल्याणक समिति के संयोजक पंकज जैन सर्राफ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *