80 किलो वजनी दडा जोर आजमाइश के लिए तैयार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ग्राम आवा में वर्षों से चली आ रही परम्परा इस वर्ष भी दडा खेलने के लिए तैयार है। युवा मोर्चा जिला मंत्री निहाल सोनी ने बताया कि 12 पूरा गांव के युवाओं की दो टोली गढ़ के चौक में इसे लाकर खेलती है। एक ग्रुप से दूनी दरवाजे की तरफ ले जाता है तो दूसरा ग्रुप इसे अखनिया दरवाजे की तरफ दोनों तरफ की आजमाइश करने के बाद गांव में इससे अकाल सुकाल का पता चलता है। वर्षों पहले सेनाओं में भर्ती करने के लिए इसकी शुरुवात की गई थी जो परंपरा रूप में आज भी प्रचलित है। उल्लेखनीय है कि कल 14 जनवरी 2026 को खेला जाएगा दड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *