देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सकल दिगंबर जैन समाज देवली द्वारा आगामी 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी का 2448वाँ निर्वाण दिवस मनाया जाएगा। चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल के मंत्री पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि निर्वाण दिवस पर देवली के विभिन्न मंदिरों में भगवान महावीर को निर्वाण के लड्डू चढ़ाए जाएंगे। लड्डू चढ़ाने का यह कार्यक्रम अलग-अलग मंदिरों में निर्धारित समय पर आयोजित होगा।
सर्वप्रथम श्री चंद्रप्रभु मंदिर अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6:30 बजे लड्डू चढ़ाए जाएंगे। इसके बाद श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6:45 बजे यह क्रिया होगी।वहीं श्री शांतिनाथ अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 7 बजे, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 7:15 बजे और श्री आदिनाथ अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 7:20 बजे निर्वाण लड्डू चढ़ाए जाएंगे। इसी प्रकार पार्श्वनाथ धर्मशाला में सुबह 7:30 बजे निर्वाण के लड्डू चढ़ाए जाएंगे।



