बलाई समाज विकास सेवा समिति का हुआ गठन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली गांव में मंगलवार को बलाई समाज विकास सेवा समिति देवली द्वारा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में नवनिर्वाचित समिति का गठन कर नई कार्यकारिणी बनाई गई जहां सर्वप्रथम बाबा रामदेव के भोग लगाकर समाज उत्थान, शिक्षा के प्रसार व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की सामूहिक रूप से शपथ ली गई। कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही तथा महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बाबा रामदेव के भजनों पर ताल से ताल मिलाकर भक्ति व सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पारा कमेटी बाबा रामदेव बलाई समाज सेवा समिति के अध्यक्ष व ओमप्रकाश पापडवाल व कोषाध्यक्ष देवीलाल, रामलाल धांधोलिया व बलाई समाज विकास समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल लुनिवाल देवली बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित चौहान समाज विकास समिति देवली के कोषाध्यक्ष नोरतमल बलाई सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही छोटूराम जेतरवाल, सम्पत जेतरवाल, संजय जेतरवाल, गुलाब चन्द जेतरवाल, राजेन्द्र जेतरवाल, हरिओम जेतरवाल धनराज जेतरवाल प्रहलाद रांठवाल, महेन्द्र जेतरवाल मोहनलाल जेतरवाल, सोहनलाल जेतरवाल, घीसालाल जेतरवाल, मूलचंद, हरलाल, फूलचंद, अमन, धर्मराज, जग्गा प्रसाद, सुखलाल, गुलाबचंद, मोहनलाल, हेमराज, वेद प्रकाश, रामेश्वर रूण्डवाल, चिंटू रुण्डवाल, राजेंद्र मेहरड़ा, मेवदा प्रसादी का वितरण किया गया और कलां सहित आसपास क्षेत्र के कई समाज बंधुओं की मौजूदगी रही।

बैठक में सर्वसम्मति से राम प्रसाद जेतरवाल अध्यक्ष, गजेंद्र बलाई सचिव, शैतान जेतरवाल को कोषाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश जेतरवाल को उपाध्यक्ष तथा रामराज जेतरवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया तथा शेष कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। राम प्रसाद जेतरवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति शिक्षा, संगठन, महिला सशक्तिकरण सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी वहीं छोटूलाल जेतरवाल ने युवाओं को बलाई समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि जागरूक और संगठित युवा ही समाज का भविष्य हैं व उनके सकारात्मक प्रयासों से ही सामाजिक परिवर्तन संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *