18 वाँ भव्य अखिल भारतीय सम्मेलन 23 से 26 जनवरी 2026 तक शिरडी में होगा आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 18 वाँ भव्य अखिल भारतीय सम्मेलन 23 से 26 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के पवित्र तीर्थस्थल शिरडी में आयोजित हो रहा है। देशभर से लगभग एक हजार निर्वाचित प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेंगे। शिक्षक संघ शेखावत के तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने बताया कि राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा, महामंत्री महावीर सिहाग और प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद चौधरी के नेतृत्व में 40 प्रतिनिधि आज 21 जनवरी को शिरडी के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। टोंक जिले का प्रतिनिधित्व राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी करेंगे।

सम्मेलन में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श होगा, जिनमें शामिल हैं:पुरानी पेंशन योजना (OPS) की पूरे देश में बहाली,आठवें वेतन आयोग का तत्काल गठन एवं लागूकरण,संविदा कर्मियों का नियमितीकरण एवं रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती,पब्लिक सर्विस के निजीकरण एवं श्रम संहिताओं का विरोध नई शिक्षा नीति (NEP) एवं बिजली बोर्ड बिल संशोधन विधेयक पर चर्चा,बकाया महंगाई भत्ता (DA/DR) का शीघ्र भुगतान,संविधान के अनुच्छेद 310 एवं 311 से संबंधित प्रावधानों की समाप्ति इस चार दिवसीय सम्मेलन में इन ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकारों के रवैये की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य के देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल (पब्लिक सर्विस) के जनरल सेक्रेटरी भी विशेष संबोधन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *