देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली के द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय रेली का आयोजन किया गया। इस रेली का आरंभ कस्तूरबा गांधी छात्रावास देवली से किया गया। उक्त रेली में स्थानीय विद्यालय एवं पीएम श्री राउमावि देवली के प्रधानाचार्य मय स्टाफ , CBEO देवली एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। रेली को CBEO ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेली में विद्यार्थीयो द्वारा वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गये। रेली शहर के मुख्य मार्ग से रवाना होकर कस्तूरबा गांधी छात्रावास देवली पर समापन हुआ। मार्ग में लोगों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया । वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में मेगा PTM का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैलाश पंचौली सेवानिवृत प्रधानाध्यापक एवं वार्ड पार्षद छाया चौधरी व SDMC सदस्य जितेन्द्र चौधरी एवम् अन्य अभिभावक सदस्यों तथा प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा द्वारा मां शारदे का माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। साथ ही आये हुये अतिथियों एवम अभिभावको का माला व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा ईश वन्दना करवाई गई। अतिथियों द्वारा वसंत पंचमी एवं मेगा PTM का महत्व छात्र-छात्राओं को बताया गया। साथ हि निपुण मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा (कक्षा 3 से 5 तक) बनाए गए पोस्टर एवं मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका मुख्य अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। मेगा PTM में आये हुए अतिथियों व अभिभावकों को अल्पाहार करवाया गया। तत्पश्चात् कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। मेगा PTM के तहत अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत करवाया गया।




