खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, देवली में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज उत्साह और उमंग के साथ भव्य समापन किया गया। कई दिनों तक चले इन खेल आयोजनों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया। इस दौरान बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़ , शतरंज, कबडी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं

बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य एसोसिएट डीन डॉ अंकित चौकड़ीवाल, डॉ बी एस मीणा, डॉ दया शंकर मीणा, डॉ आर सी सावल, चेतना सिंघल, राजू लाल धाकड़, किंकर सिंह, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, अविनाश जांगिड़, सरदार चौधरी, चंद्र प्रकाश शर्मा, सोहन यादव, राजेन्द्र कुमार, शिव राम धाकड़, सभी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रभारियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा देखने योग्य रही, जिससे महाविद्यालय का वातावरण खेलमय और प्रेरणादायक बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *