स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को माला व शॉल ओढ़ाकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी को गोली से मार दिया था। जो देश की आतंकवादी घटना थी। आज के दिन को संपूर्ण भारतवर्ष में त्याग और बलिदान के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में आज संपूर्ण भारत में मौन धारण करके महात्मा गांधी जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी जाती है। इस उपलक्ष में शुक्रवार को ब्लॉक व नगर कांग्रेस देवली के संयुक्त तत्वावधान में शहर के गौरव पथ पर स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित कर सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, बिस्मिल , सुभाषचंद्र चन्द्र बोस आदि देशभक्तों को याद किया गया तथा उनकी याद में 11.00 बजे 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद सैनानियों ओर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को माला व शॉल ओढ़ाकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की । परिवारजनों में स्वतंत्रता सैनानी स्व. गोवर्धन गोयल के सुपुत्र नरेंद्र गोयल , स्व. रामलाल सेन के पौत्र अरविन्द सेन, आजाद हिंद फौज के स्व. सुब्राति के पौत्र शाबिर अली, शहीद स्व. सोहनलाल वर्मा की धर्मपत्नी व पुत्र दिनेश कुमार व शहीद स्व. मोतीलाल मीणा की धर्मपत्नी इंदु देवी व पुत्र लोकेश कुमार मीणा का स्वागत किया गया ।

उसके उपरांत वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ द्वारा शहीद दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया । मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा,शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल ,जिला महामंत्री मोतीलाल ठागरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी बन्नालाल जी वर्मा, सत्यनारायण बुलिया, वेणी प्रसाद टांक, सत्यनारायण सरसडी, रामनिवास मीणा, मुकेश गर्ग , सोहनलाल ठागरिया, फूलसिंह मीणा, संगठन महामंत्री सम्मी भाई रंगरेज, उपाध्यक्ष टिकम सेन, महामंत्री सम्पत सुवालका, अब्दुल हमीद, राहुल सुवालका, सजग खंडेलवाल, राजेन्द्र चांवरिया, राजू पाठक, अशोक वर्मा, सुरेन्द्र, दीपक मेडतवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *