खेल और वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन हुआ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में सांस्कृतिक ,शैक्षणिक, खेल और वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश मित्तल और जितेंद्र चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद जैन, वार्ड पार्षद छाया चौधरी, महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक और सह – शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गई। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत वर्ष पर्यंत सम्पन्न गतिविधियों एवं नवाचारों के बारे में बताया व बोर्ड परीक्षार्थियों को अमूल्य दिशानिर्देश देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। अतिथियों द्वारा विद्यालय में शैक्षिक, खेलकूद, सह शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन व्याख्याता राम रतन जाट व रीना शर्मा ने किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *