स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय के प्रथम कार्मिक जसवीर वर्मा हुए कार्य मुक्त।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली में संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय 1 जून 2016 से संचालित है। साक्षात्कार के माध्यम से जसवीर वर्मा का चयन मॉडल विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक पद पर हुआ था। इन्होंने 1 जून 2016 को कार्यभार ग्रहण किया था। जब इस विद्यालय का भवन निर्माणधीन होने के कारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली मैं कुछ समय के लिए कार्यव्यवस्थार्थ संचालित किया गया था। वर्मा ने इसी विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था जो कि इन्हें एक फाइल के रूप में मिला था। वर्मा ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देवली को करीबन 10 वर्ष की सेवाएं दी अब उनकी पदोन्नति वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता (इतिहास) पद पर होने के उपरांत उनका पदस्थापन स्थान–बिलखेड़ा माल बारां–रहेगा साथ ही मॉडल विद्यालय के दो अन्य कार्मिकों को भी व्याख्याता पद पर पदोन्नति मिली है। दुर्गा लाल गुर्जर (अंग्रेजी) व रामदेव गुर्जर (भौतिक विज्ञान)तीनों कार्मिक एक साथ ही कार्य मुक्त हुए विदाई के इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों व स्टाफ की आंखें नम हो गई। प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ साथियों द्वारा अग्रिम सेवा काल की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जसवीर वर्मा ने बताया भविष्य में अवसर मिलने पर वह पुनः मॉडल विद्यालय को अपनी सेवाएं देंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *