देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार शाम को अटल उद्यान के टीन शेड में आईडियल किड्स इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मुख्यतः करीब एक दर्जन बच्चे बच्चियों के ग्रुप डांस बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए।बच्चों की प्रस्तुति देख उपस्थित उनके परिवार जनों में हर्ष उल्लास देखा गया। स्कूल डायरेक्टर जितेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रुबीना अंसार मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आनंदप्रकाश मीणा,सरिता मीणा,पूर्व पार्षद प्रियंका बंसल,आदि उपस्थित रहे।




