पेंशनर्स समाज ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय मे सौपा ज्ञापन ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज स्थानीय पेंशनर्स समाज की उपशाखा ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी कार्यालय मे पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व मे प्रस्तुत किया। ज्ञापन मे केंद्र सरकार द्वारा दिनाक 3/11/25 को निर्गत राजपत्र अधिसूचना के अनुसार गठित आठवे वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफ़्रेन्स(TRO) के सम्बन्ध मे ध्यान आकर्षित किया हे ओर मांग की है की वेतन आयोग को अपनी अनुशंसा मे पुराने पेंशन भोगियों के पेंशन पुनरीक्ष्ण के लिए आकलन करते हुए सस्तुतिया देने का भी प्रावधान रखने के लिए निवेदन किया

साथ ही 65,70,75, एवं 80 कि आयु पर क्रमश 5%,10%,15% एवं 20% की अतिरिक्त पेंशन स्वीकृत की मांग रखी गयी। माँग पत्र देने वालो मे महावीर कुमार जैन, घिसा लाल टेलर, भंवर लाल नायक ,सत्यनारायण गोयल,कन्हैया लाल लूनीवाल,सुरेश चंद ,बाबूलाल जैन, राजेंद्र शर्मा सावर,महेश जांगिड़ आदि कई पेंशनर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *