पीएम श्री योजना में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को इंटरनेशनल एक्सपर्ट लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि अमेरिका के ब्रोशहिल शहर में इंटेल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत बडोली निवासी अनिरुद्ध सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई से लेकर कंपनी कार्य के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए बताया कि किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र से कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई कर नवोदय विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण कर मुंबई से बीटेक और अमेरिका से एमटेक तथा पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर वर्तमान में इंटेल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में अपने आप को ढाल कर अनुशासित जीवन और कठिन परिश्रम के द्वारा व्यक्ति कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है।

उन्होंने भारतीय परिवेश एवं अमेरिकी परिवेश का तुलनात्मक विश्लेषण व्याख्यान में प्रस्तुत किया। पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि पीएम श्री योजना अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतिवर्ष एक राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ का व्याख्यान होता है इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।व्याख्यान से पूर्व विद्यालय परिवार के द्वारा राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला और साफा पहनाकर सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिरुद्ध सिंह की माता श्री महात्मा गांधी विद्यालय की शिक्षिका भगवती अजमेरा, पिता श्री टोकरावास प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह,उप प्रधानाचार्य सीमा शेर,महावीर प्रसाद बडगूजर, अशोक शर्मा, अतुल भारद्वाज गिरधारी लाल शर्मा,लादू लाल मीणा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *