बजट की घोषणा पर जहाजपुर को मिली सौगात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोपीचंद मीणा का किया आभार व्यक्त।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान सरकार के बजट की घोषणा में जहाजपुर क्षेत्र को कई सौगाते मिली । जहाजपुर कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपीचंद मीणा के सतत प्रयासों से जहाजपुर को विकासोन्मुख कामो की सीढ़ी दर सीढ़ी से नए-नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं । विधायक के कार्यो से प्रभावित होकर राज्य सरकार उन्हें क्षेत्र की जनता के लिए नए-नए योजनाएं जनता के हित में दी जा रही है इसी क्रम
में आज बजट घोषणा में कई विकास कार्यों की सौगात दी है जिसमें छज्जा का झोपड़ा से धांधोला चौराहे तक 12 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण हेतु 15 करोड रुपए स्वीकृत किए

,धनवाड़ा चौराहा से चवलेस्वर पार्श्वनाथ होते हुए राजगढ़ तक 13 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 13 करोड रुपए स्वीकृत किए, बरौदा तलोदा में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य स्वीकृत किए,जहाजपुर में अंबेडकर बालक छात्रावास की स्वीकृति प्रदान की गई, जहाजपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय की स्वीकृति दी गई ,ग्राम पंचायत धांधोला(जहाजपुर) सहित ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा उपकेंद्र की स्वीकृति की गई जिस पर आज भाजपा कार्यकर्ता परमेश्वर सोयल कुंचलवाड़ा कलाँ, राधेश्याम गुर्जर ,बजरंग सोयल ,रोहित खटीक जयपुर पहुँच कर विधायक गोपीचंद मीणा का किया आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *