देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नशामुक्ति अभियान के संचालक सांवतगढ़ प्रिंसीपल हंसराज मीणा देवीखेड़ा ने माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर पनवाड़, जिला- टोंक में नशामुक्ति का संकला दिलाते हुए कहा कि आज का युवा नशे के कारण बर्बाद हो रहा है, नशा करने से बच्चे अपराध की ओर अग्रसर होते हैं इसलिए नशा नहीं करते हुए नशे पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए
साथ ही छात्राओं को संकल्प दिलाया कि राखी बाँधते समय अपने भाई को नशा नहीं करने की शपथ दिलाये तथा नशा ही करना हो तो पेड़ लगाने का नशा करो, प्रत्येक को कम से कम 10 पेड़ लगाकर उनकी देखरेख इस प्रकार करें जैन एक माँ अपने बेटे की देखभाल करती है, क्योंकि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जिसके बिना जीवन ही संभव नहीं है इसके साथ ही ही कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताते लोकगीत के माध्यम बेटी बचाने का संकल्प दिलाया कि यदि बेटी ही नहीं रहेगी तो बहू कहाँ से लाओगे
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बाबूलाल गुर्जर, यतेन्द्र नामा, कानाराम मीणा, बनवारीलाल शर्मा, नरेश मीणा, बंटी कारपेन्टर, स्वाति नामा, नेपाल धाकड़, नीलम मीणा, अनुराधा प्रजापत, मोटूराम प्रजापत, रतनी देवी, राकेश मेहरा, किरण मीणा सहित उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, वृक्षारोपण एवं बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया।


