कलश यात्रा के साथ हुई भागवत कथा की शुरुआत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के गौरवपथ स्थित नगर पालिका के टीनशेड परिसर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव की शुरुवात विशाल कलश यात्रा के साथ हो गई है। आयोजन से जुड़े महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के लिए कथा स्थल पर पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस महोत्सव का शुभारंभ सुबह 9 बजे बस स्टैंड स्थित महर्षि गौतम मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ किया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। जानकारी अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत महिमा का श्रवण कराएंगे। इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *