देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के नेवर बाग बालाजी एजेंसी एरिया देवली में 17 से 19 मार्च तक श्री दुर्गा माता व श्री वैष्णो माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन से जुड़े मुरारी लाल अग्रवाल, राजीव गोयल, देवेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर 17 मार्च मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो कि गोपाल जी मंदिर एजेंसी एरिया से नेवर बाग जाकर विराम हुई। वही मंडप प्रवेश, विधान पूजन मूर्ति अधिवास प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगा व 18 मार्च बुधवार को विधान पूजन, हवन एवं नव मूर्ति अधिवास का कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे एवं आरती शाम 5:00 बजे हुई एवं 19 मार्च गुरुवार को रथ यात्रा एवं विशाल जुलूस निकाला गया। वही मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:15 बजे व पूर्णाहुति दोपहर 2:00 बजे के करीब हुई। उक्त आयोजन के सूत्रधार मुरारी लाल अग्रवाल, राजीव गोयल व देवेश गोयल एवं समस्त गोयल परिवार फर्म राज मेडिकल एंड जनरल स्टोर पेट्रोल पंप चौराहा देवली रहे। शाम को मूर्तियों के भोग लगाने के पश्चात सभी भक्तगणों ने प्रसादी प्राप्त की।





