104 लोगो की रक्त शर्करा जांच कर दिया परामर्श।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के ज्योति कोलोनी
स्थित श्री आदिनाथ मंदिर में रक्त शर्करा जांच केम्प लगाकर 104 लोगो की जांच की व उन्हें परामर्श दिया गया वही खानपान में उचित सावधानियों के बारे में बताया गया। उक्त केम्प श्री आदिनाथ मंदिर ज्योति कोलोनी में अध्यक्ष विनोद जोड़ला एवं अशोक कालेडा,जिनेन्द्र बिलाला व  पवन पाटनी द्वारा आयोजित किया गया। इस अनुकरणीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *