बेंड बाजों व भव्य आतिशबाजी के साथ यात्रियो का स्वागत, सांवरिया सेठ के लिए बस रवाना।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के सांवरिया सेठ के दर्शनार्थियों के लिए एक अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। लंबे समय से प्रतीक्षित देवली से चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ (मंडफिया) के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा बुधवार से विधिवत रूप से शुरू हुई है। देवली रोडवेज बुकिंग के प्रभारी राकेश शर्मा के अथख प्रयासों से ही ये दिन देखने को मिला है। काफी समय से शर्मा इस कार्य के लिए प्रयासरत रहे है। उन्होंने ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे से ही बस स्टैंड पर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। जहां नई बस को फूल-मालाओं से सजाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के लोग भी मौजूद रहें। उक्त बस की प्रथम यात्रा के साक्षी शहर व जिले के प्रमुख उद्योगपति नवल किशोर मंगल व राजनीति के पुरोधा एवं समाजसेवी कुचलवाडा निवासी ठाकुर रामसिंह शक्तावत,अमरचंद गुप्ता सहित शहर की कई जानी मानी हस्तियां रहे। जिन्होंने सांवरिया सेठ के जयकारों के साथ बस को हरी झंडी दिखाई। जानकारी के अनुसार यहां से जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के रास्ते होते हुए यह बस सुबह 10:40 बजे श्रद्धालुओं को सीधे सांवरिया जी पहुंचा देगी। वापसी में यही बस दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे पुनः देवली पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को बसें बदलने या वाहनों के महंगे सफर से मुक्ति मिल जाएगी।इस मौके राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ भी उपस्थित रहें। उक्त बस प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:30 बजे देवली पहुंचेगी।

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *