देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली की बेटी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर, पटेल नगर, देवली की प्रतिभाशाली छात्रा आर्या गौतम पुत्री विशाल कांटिया ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय की व्यवस्थापिका कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि यह सफलता छात्राओं के परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं अध्यक्ष अनीता पारीक ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का विशेष समावेश किया जाता है, जिससे बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाध्यापिका निर्मला सोनी ने बताया कि विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। कक्षा 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में तीन बालिकाओं ने A ग्रेड प्राप्त किया। साथ ही इस वर्ष विद्यालय की 15 बालिकाओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह सफलता छात्राओं के परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हे ।समिति सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को संस्कारमय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में बोर्ड परीक्षा टॉपर्स का भव्य सम्मान, डीजे के साथ निकाली गई विजय रैली
नासिरदा: स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर टॉपर्स को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात् डीजे की धुन पर पूरे गांव में एक विशाल रैली निकाली गई।
विद्यालय के इन होनहारों ने लहराया परचम:
रैली में उन सभी विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी प्रतिभा से विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।
कक्षा 12 (कला संकाय):
🥇 लेखनी गौतम — 96.20% (481 अंक)
🥈 अन्नू गर्ग — 92.80% (464 अंक)
🥉 प्रियंका कुमावत — 91.20% (456 अंक)
कक्षा 12 (विज्ञान संकाय):
🥇 संजू नागर — 92.00% (460 अंक)
🥈 मनोज कुमार बैरवा — 90.00% (450 अंक)
🥉 शिवशंकर नागर — 88.40% (442 अंक)
कक्षा 10: इनके अलावा कक्षा 10 में कौशल वर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) श्री भगवान शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में पूरा गांव और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रैली के दौरान ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में उपस्थित रहे प्रमुख गणमान्य अतिथि:
इस गरिमामयी सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
प्रशासक: श्रीमती किरण सांसी
एसडीएमसी सदस्य: मोहन सैनी
जीएसएस अध्यक्ष: शिवराज नागर
विधायक प्रतिनिधि एवं एसडीएमसी सदस्य: श्रीमती राधा शर्मा
पूर्व प्रधानाचार्य: घनश्याम शर्मा, लादू लाल मीणा एवं कृष्ण गोपाल पारोता
अन्य गणमान्य अतिथि: वकील सत्यनारायण धाकड़, तेजमल कुमावत, हरजी लाल नाथ, मनोज शर्मा और गोकुल गुर्जर
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और गुरुजनों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भव्य रैली और सम्मान समारोह ने पूरे नासिरदा गांव में शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह और सकारात्मक संदेश दिया है।

*पीएम श्री स्कूल दूनी में हुआ हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह।
बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रथम तीन स्थान प्राप्त 20 प्रतिभाओं का किया सम्मान।
उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय दूनी का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति श्रेष्ठ रहा है। बोर्ड कक्षा 5,8,10,12 में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त 20 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला,साफा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। 12वीं विज्ञान वर्ग में 92% अंक प्राप्त करने वाले छात्र विशाल सैनी के साथ कला वर्ग में 87.40% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति प्रजापत 82.40 अंकों के साथ कृष्णा प्रजापत तथा राहुल पांचाल हेमा कुमारी माली 84% दिशांत योगी 82.60% अभिषेक मीणा 81.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान कक्षा 10 में चंचल कुमार रेगर 84%, भंवर सिंह 79.33% धनेश्वरी रेगर 78.67% खुशबू गुर्जर 74% कक्षा 8 में ए ग्रेड प्राप्त करने पर कनिका जैन,तेजेंद्र सेन कक्षा 5 में बिंदिया रेगर व अनुष्का सैनी का विद्यालय परिवार एवं विकास समिति द्वारा माला साफा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवारी,राम लक्ष्मण त्रिपाठी बालमुकुंद भारद्वाज उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसएमसी एसडीएमसी सदस्य,विद्यालय स्टाफ,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशोक शर्मा ने किया।

शाला परिवार ने किया बिटिया का सम्मान।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलांजू की होनहार बेटी आकांक्षा चौधरी पुत्री ओम प्रकाश चौधरी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 91.20 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन करने के उपलक्ष्य में शाला परिवार द्वारा माला,साफा पहना एवं एक हजार एक सौ रुपए नकद राशि प्रदान कर बिटिया का सम्मान किया। इस शुभ अवसर पर शाला प्रधानाचार्या सीमा चौहान, प्रधानाचार्य विकेक यादव, व्याख्याता विजेन्द्र चौधरी, केरवालिया विद्यालय संस्था प्रधान दिनेश चौधरी, मीठा लाल रोलाणियां सहित समस्त स्टाफ एवं बिटिया के पिता ओम प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। जानकारी बाबूलाल मीणा ने अवगत कराई।







