देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को हरियाली तीज के पावन अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, देवली में हरियालों-राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 3231 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना और सुरक्षाबलों के भीतर प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को प्रबल करना रहा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, बल सदस्य तथा प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने वृक्षारोपण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर ‘एक वृक्ष – अनेक लाभ’ जैसे प्रेरणादायक नारों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इसी प्रकार मिशन हरियालों राजस्थान को लेकर उपखण्ड अधिकारी देवली के आदेशानुसार मानव धर्म स्पेशल स्कूल पनवाड रोड देवली के अन्तर्गत संस्थान निदेशक रणवीर सिंह चौहान एवं मुख्य डाकघर प्रशासनिक अधिकारी जयपुर रामावतार शर्मा ने मानसिक दिव्यांग एवं मूक बधीर छात्रों के साथ संस्थान परिसर में हरियालों राजस्थान कार्यक्रम के तहत 25 से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण जगरूकता शुद्धता एंव समग्रता का संदेश दिया। साथ ही बताया की पौधों को छोटे बच्चों की तरह देखभाल कर उन्हे बडा करने का संकल्प दिलवाया।
उन्होने कहा की इन्सान अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु वृक्षों को घडा-घड काट रहा है। परन्तु पौधे लगाने से पीछे हट रहा है। जिसके चलते पुरे संसार के सामने पर्यावरण प्रदुषण एक गम्भीर समस्या बन गया है। पौधे जहां हमारे लिए आय का साधन है वहीं मानव जीवन के लिए भी अत्यन्त आवश्यक है। पौधो की देखभाल करके ही हम उनसे छाया व फल की उम्मीद कर सकते है। उनकी समय-समय पर देखभाल करने के साथ ही सिंचाई एवं गुडाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, उन्होने दिव्यांग विद्यार्थियों से आह्वान किया की वह अपने घर-आंगन में एक पौधा अवश्यक रूप से लगायें जिससे आये दिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदुषण का सन्तुलन सही किया जा सके। इस दौरान संस्थान के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।



