देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को गंगा गुरिया बालाजी के छप्पन भोग की झाँकी सजाई गयी पंडित तुलसीराम शास्त्री साकेत कालोनी देवली व उनके परिवार की ओर से गंगा गुरिया बालाजी के छप्पन भोग लगाया गया साथ ही परिवार जनों ने सहस्र धारा शिवालय में करके अच्छी वर्षा की कामना भोलेनाथ से की।
पंडित यतेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ भक्त जनों ने शिवजी का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, सत्यनारायण, अनिरूद्ध, अमित गोतम, सुमित,अक्षय गोतम, अनिल गोतम आदि परिवार जन उपस्थित थे।


