राजीव गांधी भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और दूरसंचार क्रांति के जनक:-सौरभ जिंदल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता युवाओ के हितैषी,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर आंतक वाद विरोधी बलिदान दिवस के रूप में मनाई गयी।इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व गांधी के द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यो पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात, गौशाला जाकर गायों हरा चारा भी डाला गया। सौरभ जिंदल ने कहा कि उन्हें भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और दूरसंचार क्रांति का जनक माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, भीमराज जैन, विनोद पुजारी, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज मोतीलाल ठागरिया, सत्यनारायण सरसडी, सत्य नारायण बूलिया, रोहित खटीक , कुंदन नथैया,सलीम,राजू ग्वाला बन्ना लाल वर्मा, अंबालाल मौर्य आकाश कंछल,रोहित खटीक , रमेश गोयल,शानू अब्बासी ,रोहित चंदेल, रोहित सुवालका, राजू पाठक, आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *