प्रतिदिन करवाया जा रहा है योगाभ्यास।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के आदेशानुसार एवं राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग के द्वारा सभी आयुर्वेद औषधालयों, चिकित्सालयों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पर 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का 50 दिवसीय “काउण्ट डाउन योगाभ्यास कार्यक्रम “दिनांक 02 मई 2026 से: Yoga for Health, Knowledge and World Peace” की थीम पर आयोजन किया जा रहा है। 20 जून 2026 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास कराने तथा जन-सामान्य में योग का प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से काउण्ट डाउन योगाभ्यास कार्यक्रम के तहत अटल उद्यान (दशहरा मैदान में प्रातः 7:30 AM-08:30 AM तक भोग प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान तथा योग प्रशिक्षिका अफसाना बानो द्वारा महावीर उद्यान में प्रातः 6:30AM-07:30AM तक, प्रतिदिन योगाभ्यास कार्यक्रम करवाया जा रहा हैं। ब्लॉक नोडल अधिकारी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 डॉ पीएल जांगिड़ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सभी परिवारजनों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने जीवन को स्वस्थ व नीरोगी बनाते हुए अपनी भागीदारी निभाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *