देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,चांदली में आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास और अभिरुचि प्रशिक्षण में ग्रामीण परिवेश के बालक/बालिकाये कई तरह के कौशलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर समय का सदुपयोग कर रहे हैं वही दूसरी और विविध कलाओं में कौशल अर्जित कर रहे हैं । शिविर प्रभारी भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि प्रतिदिन 40 से अधिक बालिकाएं मेहंदी आर्टिस्ट ऋतु धाकड़ के सानिध्य में मेहंदी का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही वही दूसरी और प्रिया सेन के नेतृत्व में आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत चित्रकला, मूर्तिकला,खिलौने बनाना सीख रहे जिसमे बालको की संख्या प्रतिदिन 30 तक रहती है । इंग्लिश स्पोकन में भँवर लाल वैष्णव द्वारा प्रतिदिन की बोलचाल में अंग्रेजी भाषा के माध्यम से सिखाया जा रहा है क़रीब 50 विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा सीख रहे है । सिलाई का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा हैं । शंकर लाल सोनी और रामप्रसाद प्रजापति द्वारा खेल, योग और प्राणायाम करवाया जा रहा है । सुरेंद्र कुमार बैरवा द्वारा कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । राज्य सरकार की यह योजना आज के समय में बालकों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है । जहाँ एक और बालक मोबाइल चलाने में व्यस्त है वही समर कैंप बालको को मोबाइल से दूर करके उनके रचनात्मक और मानसिक गुणों का विकास कर रहे है ।






