ग्रामीणों ने की अंडर पास को बदलकर ओवर ब्रिज बनाने कि मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) गुरुवार को भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल एवं जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने कुंचलवाड़ा कला के पास से गुजर रहे  नेशनल हाईवे 52 पर बने हुए 145/100 नंबर केटल अंडरपास का मौका निरीक्षण किया । ग्राम कुचलवाड़ा के ग्रामीणों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व में बने हुए केटल अंडरपास को लेकर सांसद दामोदर  अग्रवाल को अगवत कराया जिसको लेकर गुरुवार को सांसद एवं विधायक कुंचलवाड़ा कला पहुंचे । कुंचलवाड़ा कलाँ के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गा लाल जांगिड़ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 बना जब ग्राम कुंचलवाड़ा के आम जन के आने जाने के  लिए एक छोटा केटल अंडरपास बनाया गया । केटल अंडरपास छोटा होने के कारण ग्रामीणों, बड़े यात्री वाहनों ,माता रानी के पैदल जाने वाले ओर स्कूल के बच्चों को निकलने में परेशानी होती हैं  और न हीं बड़े वाहन गांव में प्रवेश कर पाते हैं, स्कूल बसे दूर से  क्रॉसिंग से होकर गाँव मे पहुँचती  जिससे हादसे होने का डर बना रहता है। बारिश के दिनों में इस अंडरपास में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । गौरतलब है कि इस कुंचलवाड़ा रोड पर कई  गांव के ग्रामीणों का आना जाना बना रहता है वही सुप्रसिद्ध विख्यात मां बिजासन का पावन धाम भी इसी गांव में स्थित है जहां पर रोज़ाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिनको भी इस केटल अंडरपास से परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
इस को लेकर  सांसद  दामोदर अग्रवाल ने इस केटल अंडरपास का मौका निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा कर जल्द  ही इस केटल अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनाने को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी  से मिलकर इसको  केटल अंडरपास से ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया जाएगा  एवं उन्होंने आस्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करने प्रयास करेंगे । वही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला , साफा पहनाकर सांसद एवं विधायक का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया । कार्यक्रम में  कुंचलवाड़ा कला के रामपाल उपाध्याय, बाबू दादा गुर्जर, प्रमोद सेन, अरविंद उपाध्याय, राधेश्याम गुर्जर, हरिसिंह शक्तावत, सुरेश पटेल ,शंभू नाथ, चेतन शर्मा ,सत्येंद्र शर्मा ,मनोज सैनी, परमेशवर खटीक, ब्रजराज खींची, मनोज शर्मा ,शिवराज गुर्जर, ब्रह्मानंद योगी ,पुष्पेंद्र शर्मा, हेमराज योगी ,दीपक सेन ,राजेश खाती , धर्मराज गुर्जर समेत कई ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *