देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सर्व समाज के लोगो द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी, देवली की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि हम भारत के नागरिक भारतीय संस्कृति, आस्था और कृषि व्यवस्था के प्रतीक के रूप में गाय को सर्वोच्च सम्मान देते हैं। गाय हमारी अर्थव्यवस्था और सनातन धर्म की आस्था का मुख्य आधार है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-48 में भी गाय और दुधारू पशुओं के संरक्षण और संवर्धन का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। नेपाल जैसे पड़ोसी देश पहले ही गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे चुके हैं। भारत में भी इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से राष्ट्र की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही पूरे देश में गौवंश की रक्षा के लिए एक समान और कठोर कानून लागू करने की आवश्यकता है। अतःजनभावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालो में जितेंद्र चौधरी,लोकेंद्र सिंह चौधरी,मो.इदरीश,हंसराज मीणा,लोकेश ग्वाला,राजू ग्वाला,शैतान,सुरेश,आशिक खान,आशिफ अली,इमरान,आरिफ,मोहन लाल,दीपक ग्वाला,जीनू ग़ोयल,मोहित ग्वाला व मनीष ग्वाला समेत कई लोग मौजूद रहे।







