कलियुग में नाम संकीर्तन से ही जीवात्मा का उद्धार :-पंडित तुलसीराम शर्मा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गांवड़ी पंचायत के कल्याण पुरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण संगीत मय कथा दिनांक 24-5-2026 रविवार से 30-5-2026 शनिवार तक आयोजित होगी यजमान हंसराज नागर ने बताया कि कथा का समय प्रातः 10 से 4 बजे तक रहेगा। व्यास पीठ पर  पंडित तुलसी राम शर्मा साकेत काॅलोनी देवली कल्याण पुरा वाले प्रति दिन मां शारदे के आशीर्वाद से प्रवचन करेंगे 24 मई रविवार को सुबह कलश यात्रा के साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरुवात हुई। रविवार को कथा वाचक तुलसी राम शर्मा ने मंगलाचरण के साथ ही कथा की शुरुआत की जहाँ ज्ञान वैराग्य की कथा, शुकदेव अवतरण, परीक्षित जन्म, कलियुग की कथा विस्तार से सुनाई।  व्यास जी ने भक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि कलियुग में नाम संकीर्तन से ही जीवात्मा का उद्धार हो जाता है अतः राम का नाम अधिक से अधिक जपने का प्रयास करते रहना चाहिए अंत में आरती हुई व प्रसाद वितरण के साथ ही कथा का विसर्जन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *