15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का हुआ समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा में आयोजित 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा तैयार की गई विभिन्न रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन किया गया। संस्था प्रधान मेहरूनिशा मंसूरी के द्वारा शिविर में निखरते हुए विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर के सम्मान किया। पीएम श्री विद्यालयों के साथ-साथ प्रदेश के सभी पीएम श्री विद्यालयों में इस प्रकार के शिविर आयोजन होना चाहिए ताकि बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके शिविर प्रभारी ने बताया की सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्ट चार्ट गुलदस्ते रंगोली मेहंदी मांडने बंदनवार आर्ट कला क्राफ्ट हासिल कला सहित विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया वहीं डिजिटल साक्षरता व कंप्यूटर शिक्षा में तथा रोल प्ले संगीत नृत्य योग प्राणायाम खेल कूद गति गतिविधियों की प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बड़ी उत्साहपूर्ण भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *