पक्षी उपचार शिविर सप्ताह का सफल समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। वेटरनरी महाविद्यालय आर. आर. देवली की ओर से एन.जी.ओ. ‘होप एंड बियॉन्ड’ के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित निःशुल्क पक्षी उपचार शिविर सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन हुआ जिसमे महाविद्यालय के विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की टीम द्वारा अंतिम दिन 30 घायल पक्षियों का उपचार किया गया।शिविर सप्ताह में सैकड़ों घायल पक्षियों का इलाज किया गया। शिविर में कार्यरत कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. मोनिका चौधरी और डॉ. मोहम्मद हसन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य न केवल पक्षियों की सेवा करना था बल्कि वेटरनरी के विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में वन्यजीव चिकित्सा का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना भी था।

विद्यार्थियों ने प्राथमिक चिकित्सा, ड्रेसिंग और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान पक्षी प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर में आए सभी पक्षियों की स्थिति में सुधार हुआ और अधिकांश को स्वस्थ होकर वापस प्रकृति में छोड़ा गया। शिविर के समापन अवसर पर महाविद्यालय की चिकित्सक टीम ने इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों, विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों तथा जयपुर के जागरूक नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *