नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय छात्रावास एवं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर में प्रवेश प्रारम्भ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य  प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत पात्र बालिकाएँ छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकती हैं। चयनित छात्राओं को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, अध्ययन सामग्री तथा राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। प्रवेश राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एवं वरीयता क्रम के अनुसार किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्र की पात्र बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु भी आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक केवल बालिकाओं के लिए तथा कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश उपलब्ध है। छात्रावास एवं विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन पत्र स्थानीय विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि(जुलाई प्रथम सप्ताह) 04 जुलाई 2026 है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
प्रधानाचार्य: प्रेम प्रकाश मीणा – 9636037728
प्रवेश प्रभारी: लोकेश कुमार मीणा – 9929567258

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *