एस बी आई बैंक पार्किंग बढ़ा सकती है आमजन की परेशानियां।

Deolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के एस बी आई बैंक की शाखा आमजन के लिए सुविधा कम व दुविधा ज्यादा बनने जा रही है। पुलिस थाने के सामने वाली लाइन में जहाजपुर रोड की तरफ जाने वाले कट के मोड़ पर एस बी आई बैंक की शाखा
का स्थानान्तरण बहुत जल्द होने वाला है। जहां पहले से ही ट्रैफिक की भयंकर समस्या है ऐसे में उक्त सरकारी बैंक की शाखा के यहाँ आ जाने से स्थितियां ओर भी विकट हो जाएगी। लोगो ने बताया कि इस जगह पर ठेले वालो व अन्य दुकानदारों ने भी अतिक्रमण कर रखा है।जिनको पुलिस व नगरपालिका का रति भर भी खोफ नही है। बिंदास भरपूर अतिक्रमण कर जनता को परेशान करने में किसी प्रकार की कोई कमी नही रखी हुई है।ऊपर से इस बैंक का यंहा आ जाना दोहरी चोट साबित होगा। प्रशासन को इस मामले में बैंक की शाखा शुरू होने से पूर्व ही संज्ञान लेने की जरूरत है।अन्यथा जनता की परेशानियों में इज़ाफ़ा होना तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *