संत शिरोमणि रवि दास जी महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। संत शिरोमणि रवि दास जी महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता अभियान के अतर्गत कलश वंदन यात्रा रविवार को देवली पहुंची। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शहर मंडल देवली ने शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अंकित जैन डाबर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर पूरे देश में कलश यात्रा निकाली जा रही है जिसमें उनके जीवनी पर को दर्शाया गया है ओर समाज में उनके योगदान को प्रसारित किया जा रहा है। इस अवसर पर मोहन बच्चेतियां, मोहन ठागरिया, नवल चतुर्वेदी ने जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व आ ए एस शिवजी राम प्रतिहार, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह, मंत्री नवनीत धाकड़, राजकुमारी सेन, कुलदीप सेन, राजेंद्र साहू, योगेंद्र सिंह, शिव धाकड़, कुलदीप सेन, सुमित गौतम , नवरंग वर्मा, राजेश मल्होत्रा,गौरव बैरवा, अशोक मंडल, सोनू चांगरा, रमेश खींची, रामप्रसाद वाल्मीकि, देवेंद्र सोनगरा, सहित कई कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *