देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ब्लॉक देवली के द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली को ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी की अगुवाई में में माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

तहसील मंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि संघ की
प्रमुख मांगें:
स्थानांतरण और पदोन्नति:- पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करें, भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं, डिजायर व्यवस्था और प्रतिबंधित जिलों की अवधारणा समाप्त करें।
शिक्षकों की बकाया पदोन्नति शीघ्र करें, प्रबोधकों की नियमित DPC और प्रथम नियुक्ति के आधार पर क्रमिक पदोन्नति सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: इसकी समीक्षा कर इसे लागू न करें। शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाएं और सार्वजनिक शिक्षा को सुदृढ़ करें।
गैर-शैक्षिक कार्यों से मुक्ति: शिक्षकों को गैर-शैक्षिक कार्यों से मुक्त करें, ऑनलाइन प्रशिक्षण बंद करें, और स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त करें।
पुरानी पेंशन योजना: इसमें छेड़छाड़ न करें और कर्मचारियों की जमा राशि PFRDA से वापस लें।
रिक्त पदों पर भर्ती: एक लाख रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती शुरू करें, संविदा भर्ती बंद करें, और स्कूलों में लिपिक व सहायक कर्मचारी नियुक्त करें।
बजट और अधिकार: पीडी मद का बजट एकमुश्त जारी करें, PEEO को आहरण-वितरण का अधिकार दें, और पंचायती राज शिक्षकों का स्थायीकरण DEO को सौंपें।
स्कूलों में संसाधन: हिंदी-अंग्रेजी व्याख्याता के पद सृजित करें, स्कूल क्रमोन्नति के साथ वित्तीय स्वीकृति जारी करें।
वेतन विसंगति: 2007 के बाद नियुक्त शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करें, प्रयोगशाला सहायकों को शिक्षक मानें, और कोर्ट के फैसलों का पालन करें।
वेतनमान और सुविधाएं: 7, 14, 21, 28, 32 वर्ष पर चयनित वेतनमान, नियमित वेतन, और नगदी रहित चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।
पदोन्नति और भर्ती: व्याख्याता से प्रधानाचार्य की पदोन्नति करें, वरिष्ठ व्याख्याता के 50% पद सीधी भर्ती से भरें।
छात्र सुविधाएं: मिड डे मील, ट्रांसपोर्ट वाउचर, और छात्रवृत्ति राशि बढ़ाएं, संविदा कर्मियों को न्यूनतम ₹26,000 मासिक वेतन दें।
स्कूल भवन: स्कूलों के लिए मजबूत भवन निर्माण और मरम्मत के लिए तत्काल बजट जारी करें।
संगठन ने सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि शैक्षिक ढांचा मजबूत हो और शिक्षकों का मनोबल बढ़े।
ज्ञापन देने में संगठन मंत्री शंकर हाडा कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश माहेश्वरी अरुण माहेश्वरी बलवीर मीणा अनीता वर्मा सुभद्रा चौहान राजेंद्र टेलर मुकेश मीणा सेम टी कई शिक्षक उपस्थित थे।



